नीलोफर को सफलता, पुलिस को बताई पति की करतूत

भोपाल :  आखिकार उस महिला को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में सफलता मिल गई, जिसके पति ने उसे धोखे में रखकर दूसरा निकाह कर लिया था। नीलोफर नामक महिला ने पुलिस थाने के खूब चक्कर लगाये, लेकिन उसे पुलिस ने घास नहीं डाली, आखिरकार नीलोफर ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई तब जाकर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज की।

नीलोफर ने पुलिस के सामने अपने पति की सारी करतूत खोलकर रख दी है। नीलोफर ने पुलिस को बताया कि उसके पति रेहान कतर में रहता है और उसने मोबाइल पर तलाक देकर उसे धोखे में रखकर दूसरा निकाह कर लिया। बताया गया है कि रेहान ने अपनी साली से ही निकाह किया। निलोफर के अनुसार कतर के कानून के हिसाब से मोबाइल पर तलाक नहीं दिया जा सकता।

इधर पुलिस ने नीलोफर की शिकायत को सही पाया है और अब रेहान के खिलाफ प्रकरण  दर्ज कर लिया गया। बताया गया है कि रेहान ने नीलोफर को छोड़कर दूसरा निकाह तो किया था लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगने दी, लेकिन जब नीलोफर को इसकी जानकारी लगी तो फिर उसने पुलिस की शरण लेना चाही थी। 

पुलिस ने चम्बल में वोट से जांची सीमाएं

पुलिस ने किये थे सवाल, इसलिये चढ़ गया फांसी पर

 

 

Related News