सिएरा लियोन में बाढ़ व भूस्खलन से लोग बेहाल, हुई 300 से ज़्यादा मौतें

सिटी फ्रीटाउन। सिएरा लियोन की राजधानी सिटी फ्रीटाउन में बारिश के चलते हाल बेहाल हो गए हैं। यहाॅं पर जोरदार बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ के हालात बने हैं। बाढ़ व भूस्खलन से मरने वालों की तादाद 300 के पार हो चुकी है। प्रभावितों और मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। अंतर्राष्ट्रीय संस्था द रेडक्राॅस के प्रवक्ता अबूबकर तारावली ने कहा कि अब तक लगभग 205 लोगों के शवों को जब्त किया जा चुका है।

देश के राष्ट्रपति अर्नेस्ट बाई कोरमा ने आपदा प्रबंधन दल को अलर्ट कर दिया था और रेडक्राॅस के ही साथ आपदा प्रबंधनदल राहत कार्य में लगा हुआ है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय आपदा कहा,उनका कहना था कि इसका सामना करने के लिए इमरजेंसी रिस्पाॅन्स सेंटर तैयार किया गया है।

रेड क्राॅस द्वारा कहा गया कि बाढ़ के कारण लगभग 3 हजार लोग बेघर हो गए हैं। यहाॅं पर हालात काफी बदहाल हो गए हैं। ऐसे में लोगों को डूब प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित क्षेत्रों में पहुॅंचाया गया है। स्थिति यह है कि बाढ़ के चलते लगभग 100 इमारतें डूब चुकी हैं।

बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम नीतीश कुमार ने किया दौरा

बिहार में बाढ़ से 13 जिलों के 70 लाख लोग प्रभावित, अब तक हुई लगभग 56 मौतें

उत्तर बिहार में बाढ़ से हालत चिंताजनक, 11 की मौत

 

Related News