‘मोहनजोदड़ो’ फिल्म के बजट का आधा हिस्सा ऋतिक के पास

‘मोहनजोदड़ो’ फिल्म को लेकर आये दिन कुछ ना कुछ बाते चल रही है। अभी कुछ समय पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन मगरमच्छ के साथ फिल्म मे लड़ाई करने वाले है। इस मगरमच्छ की लंबाई 20 फुट से भी लंबी है। अब खबर आई है कि ऋतिक अपनी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ के लिये 50 करोड़ फीस ले रहे है। इतनी फीस बहुत ज्यादा है। 50 करोड़ रूपये तो फिल्म का आधा बजट ही हो गया है।          'मोहनजोदड़ो' फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे है। इनकी फिल्म का बजट 100 करोड़ रूपये है। इनकी फिल्म के पास तो अब आधा बजट ही बचेगा और इतने कम बजट मे आशुतोष सीजीआई इफैक्ट कैसे बनवा पायेंगे। 'मोहनजोदड़ो' फिल्म मे ऋतिक रोशन बिना कपड़ो के भी एक सीन शूट करने वाले है। ऋतिक का यह सीन पूजा हेगड़े के साथ किया जाएगा। इस सीन मे दोनों एक गुफा मे दिखाई देने वाले है। ऋतिक अपने लव मेकिंग सीन के लिये बहुत उत्साहित है। ऋतिक इस फिल्म के पहले भी आशुतोष के साथ फिल्म कर चुके है। 'जोधा अकबर' फिल्म के निर्देशक भी आशुतोष गोवारिकर ही थे। ऋतिक और सोनम के गाने 'धीरे धीरे मेरी जिंदगी में आना' मे दोनों को सभी ने बहुत पसंद किया है। 

Related News