लखवी की जमानत पर भारत करेगा पाकिस्तान को बेनकाब

मुंबई विस्फोटों के मास्टरमाइंड आतंकी जकीउर रहमान लखवी की जमानत को एक बड़ा मुद्दा बनाकर भारत अपने पडोसी मुल्क पाकिस्तान से कई सवाल करने की पूरी तैयारी कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के उस फरमान की उसे याद दिलाएगा, जिसके मद्देनजर लश्कर को प्रतिबंधित किया गया है। लखवी इसी आतंकी संगठन का एक खूंखार आतंकी है।

भारत सवालों की लंबी लिस्ट के साथ पाकिस्तान को एक कूटनीतिक नोट भेजकर जवाब मांगने की तैयारी कर चुका है। इस नोट में लखवी की जमानत राशि कहां से आई और किसने जमानत ली, जैसे कई सवाल शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि लखवी की रिहाई में खुफिया एजेंसी आईएसआई ने बड़ी भूमिका निभाई। उसी ने ही जमानत राशि से लेकर जमानतदार तक की व्यवस्था की है।

Related News