मरीजों को बाहर निकाल हॉस्पिटल स्टाफ करने लगे डांस

मुंबई : मुंबई के एक मशहूर अस्पताल दीवाली बेन मेहता में अचानक अस्पताल के स्टाफ नाचने लगे। इससे पहले इन लोगों ने सभी मरीजों को ओपीडी से बाहर निकाला और फिर सभी कर्मचारी मस्ती में डांस करने लगे। हांलाकि यह वीडियो 2 मार्च का है।

इस दिन महाराष्ट्र में एक स्थानीय त्योहार मनाया जाता है। इसे मनाने के लिए अस्पताल के करीब 20 लोगों ने 4 क्लास  में पढ़ने वाले बच्चों के साथ जमकर डांस किया। हांला कि मरीजों को ओपीडी से बाहर निकाले जाने पर सवाल उठाए जा रहे है।

इस ओपीडी की क्षमता 800 मरीजों की है। नाच-गान में व्यस्त स्टाफ ने 100 मरीजों का चेकअप तक नहीं किया। इससे जुड़ा वीडियो सामने आने पर बंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने जांच के आदेश दिए है।

Related News