दीपावली अपने आप में कई सारी खुशिया और सुखद आश्चर्य लेकर आती है | पर इस त्यौहार पर सावधानी भी ज़रूर है , अक्सर दिवाली पर पटाखा छोड़ते वक्त, या फिर जल्दी जल्दी मेहमानों के लिये खाना बनाते वक़्त हम अक्सर गलतियां कर बैठते है जिसका सबब दर्द और जलन की शक्ल में देखने को मिलता है| आज जानेगे की कैसे आप घर की चीज़ों से जल जाने पर प्राथमिक उपचार करे - 1 जले स्थान को सबसे पहले ठन्डे पानी से धोये| 2 ठन्डे पानी से धोने के बाद संभावित स्थान पर शहद लगाये| 3 जले हुए स्थान पर आलू पीसकर लेप लगाएं, इससे जले हुए स्थान पर शीतलता का अनुभव होगा। 4 तुलसी के पत्तों का रस जले हुए हिस्से पर लगाएं, इससे जले हुए भाग पर दाग होने की संभावना कम होती है। 5 तिल को पीसकर लेप बनाइये और इसे लगाये। इससे जलन और दर्द नहीं होगा। तिल लगाने से जलने वाले भाग पर पड़े दाग-धब्बे भी चले जाते हैं। 6 गाय के घी का लेप करें या पीतल की थाली में सरसों का तेल व पानी को नीम की छाल के साथ मिलाकर मरहम बनाएं और जले हुए स्थान पर लगाएं। 7 गाजर पीसकर लगाने से जले हुए हिस्से में आराम मिलता है। 8 जलने पर नारियल का तेल लगाएं। इससे जलन कम होगी और आराम मिलेगा।