लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी करेगा गृह मंत्रालय, 4 मई से होगी लागू

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। देश-विदेशों में हर दिन हजारों की तादाद में मौत हो रही है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2500 से भी अधिक मौतें हुई है। इसके साथ ही वहां मौत की संख्या  60 हजार के पार पहुंच गयी है। यदि भारत की बात करें तो यहां कोरोना से अब तक 1,079 लोगों को मौत हो चुकी है। 33,062 लोग कोरोना संक्रमित  पाए गए है। जिसमें 8,437 लोग ठीक भी हो चुके है। भारत में स्थिति बेहद  गंभीर नजर आ रही है।

इस बीच गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि लॉकडाउन से देश के कई जिलों को ढील देने के लिए जल्द एक और गाइडलाइन जारी की जाएगी जो 4 मई से लागू होगी। इस बारे में विस्तृत जानकारी आने वाले दिनों में दे दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति को लेकर मंगलवार को व्यापक समीक्षा बैठक की गई थी। लॉकडाउन के चलते देश को अभी तक कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में बहुत मदद मिली है। ऐसे में कोरोना को रोकने में जो सफलता अभी तक मिली है वह बेकार न जाए इसके लिए 3 मई तक लॉकडाउन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराया जाएगा। 

हालाँकि, गृह मंत्रालय ने यह साफ़ नहीं किया कि क्या किसी व्यक्ति या परिवार को निजी वाहन में जाने की अनुमति मिल सकती है और यदि अनुमति मिल सकती है। तो उसके लिए क्या शर्तें होंगी सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजे आदेश में मंत्रालय ने कहा कि, 'लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूर, तीर्थयात्री, सैलानी, छात्र और अन्य लोग विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। उन्हें जाने की अनुमति दी जाएगी।'

लॉकडाउन : राहत भरी खबर, लॉकडाउन में फंसे लोग लौट पाएंगे घर

दुनिया में भारत बन सकता है बड़ा निर्यातक, सरकार तैयारी में जुटी

2020-25 तक भारत सरकार ने रखा अर्थव्यवस्था को लेकर यह लक्ष्य

 

Related News