3 साल में समाप्त होगा माओवाद

खटीमा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई देशद्रोही नारेबाजी को लेकर कहा है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशद्रोही नारेबाजी करने वालों को किसी भी स्तर पर क्षमा नहीं किया जाएगा। तीन साल में देश से पूरी तरह से माओवाद को समाप्त करने की बात भी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कही। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह खटीमा में आयोजित किए जाने वाले खटीमा महोत्सव का शुभारंभ करने यहां पहुंचे थे। सरकारी कृषि फार्म में आयोजित किए गए कार्यक्रम में उन्होंने माओवाद पर भी सवाल उठाए। 

उनका कहना था कि सरकार माओवाद को समाप्त करने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। करीब 162 जिले माओवादियों से प्रभातिव थे लेकिन अब इसके असर में कमी आई है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा सरकार की ओर से देश की आतंरिक सुरक्षा को मजबूत बनाया है। उन्होंने सीमा पर आतंकी घटनाऐं बढ़ने को लेकर कहा कि सरकार ने आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सीमा के प्रहरियों को खुली छूट दे रखी है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ सांसद भगत सिंह कोशियारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक अरविंद पांडे, श्याम जाजू, राजेश शुक्ला, हरभजनसिंह चीमा आदि उपस्थित थे। 

Related News