होमगार्ड डीजी श्री गुप्त ने कहा जवान आपदा में हर समय आपके साथ खड़े रहेंगे

उज्जैन : होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस डायरेक्टर जनरल श्री मैथिलीशरण गुप्त ने नागझिरी स्थिति होमगार्ड कार्यालय में प्रेस से चर्चा के दौरान कहा कि होमगार्ड के जवान आपदा में हर समय आमजन के साथ खड़े रहेंगे। आपदा होने पर कोई भी आमजन टोल.फ्री नम्बर 1079 पर कॉल कर सकते हैं। होमगार्ड के जवानों के लिये कई नीतिगत निर्णय राज्य सरकार के द्वारा लिये गये हैं। होमगार्ड आम जनता का अपना जीवन रक्षक है। वर्तमान में होमगार्ड में परिवर्तन लाया जा रहा है। होमगार्ड जनरल श्री गुप्त ने प्रेस से चर्चा के दौरान अवगत कराया कि प्रदेश के 13 जिलों के होमगार्ड जवानों ने 15 अगस्त पर परेड में प्रथम स्थान पाया है और 10 जिलों के होमगार्ड जवानों के द्वारा दूसरा स्थान अर्जित किया गया है। होमगार्ड के जवान आम जनता की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहता है। प्रदेश में 155 बचाव दल कार्यरत हैं और दल पूर्णतरू सुसज्जित हैं। 

प्रदेश के सभी 51 जिलों में इमर्जेंसी ऑपरेशन सेन्टर भी कार्यरत हैं। श्री गुप्त ने अवगत कराया कि तीन दिन के अन्दर आपदा से निपटने के लिये टोल.फ्री नम्बर स्वीकृत करवाया है और यह टोल.फ्री नम्बर लेवल.1 सर्विस घोषित किया है। टोल.फ्री नम्बर 1079 है। इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति आपदा होने पर दूरभाष पर सूचित कर सकता है। टोल.फ्री नम्बर 1079 होमगार्ड मुख्यालय पर स्थापित किया गया है। उन्होंने चर्चा के दौरान बताया किए पूर्व में प्रदेश के पाँच जिले सिविल डिफेंस जिले घोषित किये गये थे। इसके बाद प्रदेश के 20 जिले सिविल डिफेंस जिले घोषित किये गये थेए परन्तु अभी वर्तमान में प्रदेश के समस्त जिले सिविल डिफेंस घोषित हैं। 

प्रदेश में आपदा के लिये 144 केन्द्र स्थापित किये गये हैं। वर्षा के दौरान प्रदेश में दो.ढाई हजार लोगों को आपदा दल के द्वारा बचाया गया। होमगार्ड को विकसित कर हमारी सुरक्षा हमारे साथ और हमारे गांव के उद्देश्य से कार्य करवाया जाता है। होमगार्ड की टीम सिंहस्थ में भी आपदा में हर समय जनता के साथ खड़ी रहेगी। हर वर्ष होमगार्ड के जवानों एवं अधिकारियों के द्वारा रक्तदान भी किया जाता है। इस वर्ष 40 हजार यूनिट ब्लड डोनेट करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related News