इतिहास में आज -14 जनवरी है कुछ खास

14 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1514 - पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया. 1758 - ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया. 1760 - फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया. 1761 ‌- पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई. भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ. 1784 - अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की. 1809 - इंग्लैंड और स्पेन ने 'नेपोलियन बोनापार्ट' के ख़िलाफ़ गठबंधन किया. 1858 - नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ. 1867 - पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया. 1907 - जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और एक हज़ार से अधिक लोग मारे गये. जमायका में आये भूकम्प में क़रीब 1000 लोगों की मौत हो गई. 1918 - फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया. 1950 - ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया. 1954 - जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया. उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया. 1962 - अल्जीरिया के शहरों में आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये. 1966 - इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया. 1986 - ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने. 1982 - श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की. 1985 - हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित. 1989 - इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ. 1992 -इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की. पौलैंड के एक जहाज़ के बाल्टिक सागर में डूब जाने से 54 लोग मारे गये. 1994 - यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर. 1998 - पाकिस्तान में एक अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से क़रीब 50 लोगों की मौत हो गई. 1999 - भारत का पहला अत्याधुनिक 'हवाई यातायात परिसर', दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया. बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त. 2000 - कम्प्यूटर बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी. 2001 - अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये, मैच फ़िक्सिंग के प्रकरण में भारतीय सटोरिया संजीव चावला लंदन में गिरफ़्तार व जमानत पर रिहा. 2002 - भारत के रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीज़ ने कहा कि आतंकवाद की समाप्ति के बाद ही सेना सीमा से हटेगी. आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में चीन भारत के साथ, न्यूयार्क में रक्षामंत्री जार्ज फ़र्नांडीस ने आतंकवाद की समाप्ति से पहले सीमा से भारतीय सेनाएँ हटाने से इन्कार किया. 2005 - जम्मू - कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पाँच आतंकवादी मारे गये. 2007 - नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली.

14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 1977 - नारायण कार्तिकेयन - भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक. 1967 - अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ. 1926 - महाश्वेता देवी - भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका. 1918 - सुधाताई जोशी - पुर्तगाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता थीं. 1905 - दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री. 1896 - सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री. 1804 - मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ. 1551 - अबुल फ़ज़ल- मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक.

14 जनवरी को हुए निधन 1742- एडमंड हैली, एक प्रसिद्घ खगोलशास्त्री.

14 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव मकर संक्रांति अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

जानिए क्या कहता है 13 जनवरी का इतिहास - जरूर कुछ है खास

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन विशेष के साथ जानिए -12 जनवरी का इतिहास

 

Related News