इतिहास के पन्नों में वर्णित 9 दिसंबर की वो बातें

देश और दुनिया के इतिहास से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें हमारे जीवन के लिए कुछ सीख और उपदेश देती है. साथ ही साथ आपने यह भी देखा की जब भी हम किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेते है तो अक्सर इतिहास से सम्बंधित बहुत से ऐसे प्रश्न भी पूंछें जाते है. तो आइये हम आपको इन्हीं में कुछ - 9 दिसंबर को घटित-घटनाओं से अवगत कराते है. देश और दुनिया के इतिहास में 9 दिसंबर के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं जिनमें ये प्रमुख हैं.

9 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1625 - हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर. 1762 - ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया. 1898 - बेलूर मठ की स्थापना. 1910 - फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया. 1917 - जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया. 1924 - हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर. 1931 - जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया. 1941 - चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की. 1946 - संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई. 1992 - प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की. 2002 - जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने. 2003 - रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल. 2006 - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र 'हत्फ़-3 ग़ज़नवी' का परीक्षण किया. 2012 - मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत.

9 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति 1484 - संत सूरदास - महान कवि. 1825 - राव तुला राम - सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक हरियाणा के रेवाड़ी जिले. 1870 - डाॅ. अाई एस श्रुधर का वेल्लोर के अस्पताल. 1889 - चन्द्रनाथ शर्मा - असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक. 1913 - होमाई व्यारावाला - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार. 1918 - कुशवाहा कान्त - भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार. 1929 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार. 1945 - शत्रुघ्न सिन्हा - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता. 1946 - सोनिया गाँधी - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी.

9 दिसंबर को हुए निधन 1761 - ताराबाई - शिवाजी की पुत्री का पुणे. 1997 - के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार 2007 - त्रिलोचन शास्त्री - प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि. 2009 - उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ, भारतीय तबला वादक 1971 - महेन्द्रनाथ मुल्ला - भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक.

9 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव बालिका दिवस (भारत) अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)

क्या कहता है 8 दिसंबर का इतिहास - जानें कुछ ख़ास

 

Related News