जानिए क्या कहता है 24 दिसम्बर का इतिहास

24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1524 - यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया. 1889 - भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वर्ल्‍ड मुम्बई में खोला गया. 1921 - नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई. 1996 - ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न. 2000 - विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने. 2003 - अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की. 2005 - यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया. 2006 - शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार. 2007 - मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये. 2008 - जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अन्तिम चरण में 55% वोट पड़े.

24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति 1880 - भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार. 1914 - बाबा आम्टे - विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात. 1924 - मुहम्मद रफ़ी, भारतीय गायक. 1959 - अनिल कपूर, भारतीय अभिनेता. 1892 - बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार 1930 - उषा प्रियंवदा, पत्रकार एवं साहित्यकार 1924 - नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र

24 दिसंबर को हुए निधन 1987 - एम. जी. रामचन्द्रन - तमिल अभिनेता और राजनेता. 1988 - जैनेन्द्र कुमार, हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार  

24 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

जानिए क्या कहता है 23 दिसम्बर का इतिहास

Related News