आज 3 अप्रैल के इतिहास में जानिए कुछ खास

आज 3 अप्रैल के इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है और कहती है कि हमें भी अपने जीवन जीनें का ढंग सीखना चाहिए और जीवन की इस डोर को आगे कैसे ले जाना है, कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सामने आती है. 

3 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ- 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे, भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्ष के बाद पुन: वार्ता. 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली. 2006 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की. 2007 - नई दिल्ली में 14वाँ सार्क सम्मेलन शुरू. 2008 - प्रकाश करात को माकपा का पुन: महासचिव चुना गया. मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड, 2008 से अलंकृत किया गया.

3 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति- 1903 - कमलादेवी चट्टोपाध्याय - समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला. 1914 - सैम मानेकशॉ - भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी. 1918 - ओलेस गोनचार, प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार. 1929 - निर्मल वर्मा- साहित्यकार 1931 - मन्नू भंडारी- साहित्यकार 1954 - डॉ. के. कृष्णास्वामी- राजनेता और फिजीशियन 1955 - हरिहरन- गायक 1958 - जया प्रदा- अभिनेत्री

3 अप्रैल को हुए निधन 1325 - निज़ामुद्दीन औलिया, चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत. 1680 - शिवाजी- मराठा साम्राज्य के संस्थापक 2010 - अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक थे.

23 मार्च शहीद दिवस - भगत सिंह,सुखदेव,राजगुरु ने किए थे देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर

22 मार्च- विश्व जल दिवस के साथ जानिए आज का इतिहास

 

Related News