तो इतिहास में इसलिए ख़ास है 2 अप्रैल का दिन

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बातें सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 2 अप्रैल से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातों से आपको अवगत कराएंगे.

2 अप्रैल से सम्बंधित महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्मदिवस और निधन...

2011 – भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में पहला विश्व कप जीतने के बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार आईसीसी विश्व कप का ख़िताब जीता था। 1559 – इटली के जेनोआ क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया। 1679 – मुगल शासक अकबर ने जजिया कर समाप्त किया। 1720 – पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन हुआ। 1902 – लॉसएंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला। 1905 – मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरु हुआ। 1921 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नये 'सापेक्षता के सिद्धांत' विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया। 1933 – क्रिकेटर प्रिंस रणजीत सिंहजी का गुजरात के जामनगर में निधन हुआ। 1942 – कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया। 1945 – सोवियत संघ और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुये। 1969 – बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन का जन्म। 1970 – 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ। 1982 – अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला कर दिया। 1984 – स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने। 1989 – फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित। 1999 – मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न हुई। 2001 – नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।

जानिए, क्या कहता है 1 अप्रैल का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 31 मार्च का इतिहास

जानिए, क्या कहता है 28 मार्च का इतिहास

Related News