15 जुलाई का इतिहास

नई दिल्ली: 15 जुलाई का ऐसा इतिहास जिसके होने से हमे जीवन में कुछ सिख मिलती है, नीचे पढ़िए 15 जुलाई की असली कहानी -  

15 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1999 - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति. 2000 - सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त. 2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई. 2004 - माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की. 2005 - श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया. 2008 - नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी.

15 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 1883 - जमशेद जी जीजाभाई - प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर थे. 1885 - पत्तम थानु पिल्लई - आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता. 1903 - के. कामराज - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री. 1909 - दुर्गाबाई देशमुख - आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता. 1909 - गनपतराव देवजी तापसे - महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य. 1912 - मोहम्मद उस्मान - भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे. 1925 - बादल सरकार - प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार. 1840 - विलियम विलसन हन्टर - एक परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी.

15 जुलाई को हुए निधन 1967 - बाल गन्धर्व - मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक. 2004 - बानो जहाँगीर कोयाजी - भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ

 

Related News