14 अगस्त का इतिहास

नई दिल्ली: इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है और कहती है कि हमें भी अपने जीवन जीनें का ढंग सीखना चाहिए और जीवन की इस डोर को आगे कैसे ले जाना है, कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सामने आती है. तो आइए अब हम कुछ ऐसी बातों से अवगत होते है-

14 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ- 1862 - बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी. 1908 - इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी. 1917 - चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की. 1920 - बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुयी. 1936 - बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ. 1938 - बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई. 1947 - भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना. 1968 - मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए. 1971 - बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली. 1975 - पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया. 2001 - मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार. 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया. 2006 - संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा. इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये. 2007 - पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ. 2013 - मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये.

14 अगस्त को जन्मे व्यक्ति- 1900 - एस. के. पाटिल - मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे. 1924 - कुलदीप नैयर - भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार. 1956 - जॉनी लीवर, भारतीय अभिनेता. 1968 - प्रवीण आमरे, भारतीय क्रिकेटर.

14 अगस्त को हुए निधन- 2011- शम्मी कपूर, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता 2007 - दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा 2000 - हवा सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे. 1996 - अमृतराय - प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक थे. 1988 - कैलाश नाथ वांचू - भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे. 1984 - खाशाबा जाधव - भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था. 1941 - केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी.

14 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव विश्व युवक दिवस

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.  

गुजरात में प्रोफेसर के लिए निकली भर्ती

महत्वपूर्ण किताबे और उनके लेखकों के नाम

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 802 पदों पर निकाली भर्ती

 

Related News