पैगंबर साहब पर विवादस्पद टिप्पणी करने से भड़की हिंसा

लखनऊ/सीतापुर: यूपी के तम्बौर कस्बे (सीतापुर जिला) से दो पक्षों के बीच विवाद की खबर है। जानकारी के हवाले से पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के बाद दो पक्षों में टकराव का माहौल बन गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा की घटना तोड़फोड़ और पथराव में तब्दील हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके कारण कई लोग घायल हो गए।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद साहब पर हिंदू महासभा के एक बड़े नेता ने विवादित टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद नाराज़ पक्ष के लोगो ने जुलुस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया था। इसके कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए और देखते ही देखते हिंसा भड़क गई। बिगड़े हालत पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करते हुए लाठिया भाजनी पड़ी।

इस घटना में तोड़फोड़, आगजनी,शांतिभंग करने के मामले में 8 नामजद लोगो तथा 50 अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज़ किया गया है। लोगो में आक्रोश इतना था की पुलिस के ऊपर भी पथराव किया गया और सरकारी बसो में तोड़फोड़ की गई।

Related News