वीरभद्र सिंह को घेरने के लिए भाजपा ने बाटे 'चोर मचाए शोर' वाले पर्चे

ऊना. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने हमले तेज कर दिए है. इसी के तहत सतपाल सत्ती जो की भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष है उन्होंने कहा की पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के महत्वपूर्ण ठिकानो पर सीबीआई टीम ने छापामार कार्यवाही की थी. व जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जो की अब यहां की जनता को गुमराह कर रहे है व अपने पद से त्यागपत्र न देकर भारतीय जनता पार्टी के ही नेताओ पर दोष लगा रहे है.

मुख्यमंत्री ने इसके लिए चोर मचाए शोर वाली बात को चरितार्थ कर दिया है. इसी के तहत ऊना के शहर के हमीरपुर रोड पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर चोर मचाए शोर के पर्चे जनता के बीच बांटे व कुछ पर्चो को गाँवो में भी बाटे. 

Related News