हिलेरी ने दी ट्रंप को बधाई

न्यूजर्सी : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में निर्वाचित हुए डोनाल्ड ट्रंप को विश्वभर से शुभकामनाऐं मिल रही हैं। इसी बीच राष्ट्रपति चुनाव में उनकी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन ने उन्हें बधाईयां दी हैं। इस मौके पर हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने जितना विचार किया था अमेरिका उससे अधिक गहराई से विभजित है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ट्रंप को हम सभी स्वीकार करते हैं। चुनाव हारने पर हिलेरी क्लिंटन द्वारा समर्थकों से माफी मांगी गई है। हिलेरी क्लिंटन ने इस मामले में कहा कि हार बेहद दुखद है। इस तरह के परिणामों की उन्हें उम्मीद नहीं थी। हिलेरी ने अपने लिए समर्थन जुटाने वालों से और उन्हें मत देने वालों को धन्यवाद दिया है।

इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा का उनके समर्थन में प्रचार करने और उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने उन्हें चंदा दिया है उनका वे धन्यवाद करती हैं। 

Related News