अमेरिका महिला राष्ट्रपति के लिए है तैयार

वाॅशिंगटन: हिलेरी क्लिंटन द्वारा यह कहा गया कि क्या अमेरिका पहली महिला राष्ट्रपति का चयन करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि महिला राष्ट्रपति को लेकर अब लोगों की धारणाऐं बदली हैं और लोग एक महिला को राष्ट्रपति के तौर पर देखना चाहते हैं।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मामले में अधिक कुछ नहीं जानती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह काफी बेहतर हो गया है। उनके विचार से लोगों में बहुत ही गहरी चिंता है जो अधिकांशतः उन्हें पता नहीं होती है। यह बात वे स्पष्ट नहीं कर सके।  

प्रथम महिला और अमेरिका की शीर्ष राजनयिक ने  कहा कि आखिर क्या देश तैयार है। उन्होंने कहा कि लोग एक सही नेता को वोट देकन चुनना चाहते हैं। जिसके कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है लेकिन उनहोंने कहा कि कुछ संकेत जरूर मिलते हैं। दरअसल हिलेरी क्लिंटन अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही हैं इसी सिलसिले में उन्होंने वोग पत्रिका को साक्षात्कार दिया। 

Related News