दुनिया में सबसे ज्यादा भुखमरी भारत में

नई दिल्ली : अक्सर आपको यह गीत ये दुनिया, ये दुनिया सोने दी. सुनाई देते ही पिज़्जा हट, रेस्टोरेंट, चकाचैंध और लुभावनी दुनिया का नज़ारे का अनुभव होता होगा मगर हाल ही में दुनिया भर मेंभूखमरी को लेकर किए गए सर्वेक्षण को लेकर यह बात सामने आई है। जिसे जानकर आप चैंक जाऐंगे। संयुक्त राष्ट्र द्वारा हाल ही में विश्वभर में कुपोषण, भूखमरी और इस तरह के अन्य आयामों को लेकर सर्वेक्षण किया गया जिसमें यह कहा गया है कि दुनिया में सर्वाधिक 19.4 करोड़ लोग भारत में भूखमरी से प्रभावित हैं।

यही नहीं भारत में चीन से अधिक लोग भूखमरी के शिकार हैं। मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा हाल ही में रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया। द स्टेट आॅफ फूड इनसिक्युरिटी इन द वल्र्ड 2015 में इस बात का उल्लेख किया गया है। जिसमें कहा गया कि वैश्विक स्तर पर इस तरह की संख्या 2014-2015 में कम हो गई वहीं यह संख्या 79.5 करोड़ हो गई है। वर्ष 1990 से 1992 में यह संख्या लगभग 1 अरब थी। देश में 1990 से 2015 के दौरान भूखे रहने वाले लोगों की तादाद कम हो गई है। जिसमें वर्ष 1990 से वर्ष 2015 में भूखे रहने वालों में कमी का कारण इस ओर ध्यान देकर विभिन्न योजनाऐं संचालित करने को बताया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि भारत ने अपनी जनसंख्या में भोजन से वंचित रहने वाले लोगों की संख्या में अपेक्षा से भी अधिक कमी आ गई है। यही नहीं चीन में इस तरह की संख्या 1990 - 92 में 28.9 करोड़ आंकी गई। यही नहीं वर्ष 2014 से 15 में इसे घटाकर 13.38 करोड़ पर यह आंकडा पहुंच गया। इससे माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में अच्छे प्रयास किए गए हैं। यही नहीं विश्व में सबसे अधिक कम पोषित संख्या तो भारत में ही है। मगर देश में महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सरकारी अस्पताल में चलने वाली पूरक पोषण आहार योजना के माध्यम से स्वस्थ्य मातृत्व और स्वस्थ्य शिशु के आधार को बल दिया गया है।

विश्व में सर्वाधिक अल्प पोषितों की संख्या भारत में होने की और ध्यान दिलाना होगा तो दूसरी ओर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राजग सरकार पर आरोप लगाया गया जिसमें कहा गया कि खाद्य सुरक्षा के मामले में भारत विफल रहा है। इस दिशा में सरकार को प्रयास करने होंगे।

Related News