जानिए, विवेक ने पापा को क्या दिया दिवाली गिफ्ट?

अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपनी फैमिली को बाकी चीजों से ऊपर मानते हैं। विवेक के लिए अपनी फैमिली कितनी मायने रखती है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वह तकरीबन हर छोटे बड़े त्यौहार पर अपने परिवार के साथ ही होते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी पर पूजन किया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुईं।

अब इस दिवाली पर उन्होंने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय को एक लक्जरी एसयूवी कार गिफ्ट की है। खबर के मुताबिक, विवेक हर साल अपने परिवार के लिए कुछ न कुछ खरीदते हैं, लेकिन इस बार इस मामले में उन्होंने थोड़ा और आगे जाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने परिवार के हर सदस्य से पूछा कि वह क्या चाहते हैं? जानकारी के मुताबिक उनके पिता ने विवेक को कुछ भी नहीं बताया।

अब क्योंकि विवेक इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि उनके पिता को भी विवेक की ही तरह कारों का शौक है, तो विवेक ने अपने पिता तो कार गिफ्ट करने का फैसला किया और उनके लिए एक महंगी एसयूवी कार खरीद लाए।

 

Related News