काठमांडू: यहां एक हेलीकाॅप्टर उडान भरते समय क्रेश हो गया। बताया गया है कि हेलीकाॅप्टर में सात लोग बैठे हुए थे, ये सभी दुर्घटना में मारे गये। इसकी पुष्टि भी आधिकारिक रूप से की गई है। नागरिक उड्डयन प्राधिकार कके प्रवक्ता देवेन्द्र केसी ने जानकारी देते हुये बताया कि हेलीकाॅप्टर में पांच दिन का बालक भी मौत का शिकार हो गया। उसके परिजन उसे इलाज के लिये काठमांडू ले जा रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। इधर नुवाकोट के मुख्य जिलाधिकारी ने भी घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि शव बिखरे पड़े मिले है और अब दुर्घटना के जांच की जा रही है।