बारिश से बेहाल मुंबई में डब्बावालों ने रद्द की सप्लाय

मुंबई। मुंबई में जोरों की बारिश हुई और हर कहीं पानी ही पानी नज़र आया। लोग कमर तक ही नहीं बल्कि गले गले तक पानी में डूबते हुए नज़र आए। कुछ क्षेत्रों में तो लोग जलजमाव के चलते फंस ही गए। सड़कों पर जाम लग गया। ऐसे में वे डब्बावाले तक थम गए जो कभी नहीं रूकते हैं। दरअसल मुंबई के लोकप्रिय डब्बावाले आज काम नहीं कर रहे हैं। दरअसल करीब दो लाख टिफिन्स की डिलिवरी डब्बावालों ने रद्द कर दी है।

बारिश के कारण मुंबई का ट्रांसपोर्टेशन बेहाल हो गया है और रेल संपर्क भी लगभग टूट गया है। कई पटरियों पर पानी जमा है ऐसे में उपनगरीय रेल सेवाऐं सुचारू नहीं हैं। बारिश में फंसे होने के कारण डिब्बावाले अपने लंच बाॅक्स कलेक्ट नहीं कर सके हैं जो उन्होंने कस्टमर्स को पहले दिए थे।

अब उन्होंने अपनी टिफिन्स की डिलिवरी रद्द कर दी है। करीब 5 हजार से अधिक डिब्बावाले बुधवार को ऐसा नहीं कर सकेंगे। गौरतलब है कि डब्बावाले मराठा आरक्षण रैली में भी भागीदारी कर चुके हैं। कई बार डिब्बावाले मुश्किल परिस्थतियों में तक मुंबई में भोजन की सप्लाय कर चुके हैं। दूसरी ओर आपदा के समय मुंबई के कुछ क्षेत्र में नौसेना ने लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की।

मुंबई दुरंतो रेल हादसे में यात्रियों को मिलेगा 100 प्रतिशत रिफंड

मुंबई में भारी बारिश पर चिंता जताते हुए PM मोदी ने CM फडणवीस से की बात

पानी-पानी हुई मुंबई, पुलिस दे रही सलाह

 

 

 

 

Related News