चेन्नई में बाढ़ से हालात खराब, 180 से ज्यादा की मौत

चेन्न्नई : दक्षिण भारत में चक्रवात का ऐसा असर रहा कि बारिश से चेन्नई का हाल बेहाल हो गया। बारिश के जटिल हालातों का सामना करने के लिए सेना और एनडीआरएफ के दल द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने निवास पर बारिश से उपजे बाढ़ के हालातों पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाढ़ के हालातों को लेकर चर्चा की गई। 

इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री एम. वैंकेया नायडू द्वारा बैठक आयोजित की गई। हालात ये रहे कि चेन्नई विमानतल पर दिनभर कोई भी विमान नहीं उतरा। दरअसल रनवे पर पानी भर गया था। जिसके कारण एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। एयरपोर्ट पर 700 से भी अधिक यात्री फंसे हुए हैं।

निचले क्षेत्रों में बाढ़ से हालात बेहाल हो गए। सेना और एनडीआरएफ का दल राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। बारिश से करीब 180 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। एयरपोर्ट आवागमन के लिए बाधित कर दिया गया है। हालात ये हैं कि लोगों को हलिकाॅप्टर और नाव के जरिए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। 

बाढ़ के चलते करीब 180 लोगों की जान चली गई है। पानी भरने के कारण कई क्षेत्रों में लोग फंसे हुए हैं। लोगों को राहत कैंपों में और हेलिकाॅप्टर्स से खाने के पैकेट सप्लाय कर राहत दी जा रही है। मौसम विभाग द्वारा अगले चार दिन में भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 

Related News