बारिश के बाद झील बनी परेशानी,चेतावनी जारी

देहरादून : हिमालयीन बेल्ट के आसपास आने वाले राज्यों और हिमालय क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं हाल ही में उत्तराखंड में बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा तो दूसरी ओर केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को फिर रास्ते में विश्राम दिया गया। आंधी और तेज बारिश से देहरादून सहित विभिन्न क्षेत्रों में पाॅवर सप्लाई प्रभावित रही। तो इसके उलट भूटान में पुनाखा - वांगडू घाटी की झील में पानी बढ़ने के चलते पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और कूच बिहार जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी की गइ् है इस दौरान कहा गया है कि पानी बढ़ने से बड़ी संख्या में लोगों को परेशान होना पड़ सकता है।

देश के उत्तर पूर्व क्षेत्र में बारिश के चलते एक बार फिर जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। इस दौरान क्षेत्र में तेज़ बारिश का अनुभव किया गया। जम्मू में तेज आंधी और जोरदार बारिश हुई, बारिश के कारण जम्मू के लोगों को मौसमी राहत मिली है लेकिन जोरदार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पानी भर गया और सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया।

हालात ये रहे क जम्मू - श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें गली रही। बारिश के कारण विद्युत के तार टूटकर झूलने लगे और विद्युत सप्लाई बंद रही। मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे में एक बार फिर तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि झेलम नदी के तटीय क्षेत्र में बाढ़ आ सकती है।

 
 
 

Related News