आया मौसम खुद को ठंडा - ठंडा, कूल - कूल करने का

उफ्, ये चिलचिलाती धूप। कितना भी मुंह धो लो आखिर पसीने से चेहरा और हाल खराब हो ही जाता है। कुछ ज्यादा पसीना बह जाए तो ऐसा लगता है बस अब हाथ मुंह धोकर कुछ देर आराम ही कर लिया जाए। आप सोचती हैं कुछ देर ठंडक और शांति मिल जाए बस, जी हां, गर्मी के मौसम में तो यही सभी की चाहत होती है। मगर सुबह से ही धूप का असर बढ़ता जाता है तो दिन चढ़ने तक तो लोग बेबस होता हैं। आखिर तेज गर्मी के मौसम में खुद को राहत पहुंचाए तो कैसे पहुंचाए। इसके लिए आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे। हम ऐसे ही कुछ तरीके आपको बता रहे हैं।

करें जाॅगिंग - प्राणायाम

गर्मी के मौसम में सुबह सवेरे जल्दी उठ जाऐं। सुबह की ताजी हवा का आनंद लेें। फ्रेश होने के बाद आप कुछ देर जाॅगिंग और प्राणायाम कर सकती हैं। अगर आपको ब्लड प्रेशर की प्राॅब्लम हो तो आप पैदल चल सकती हैं लेकिन कितना पैदल चलना है इसके लिए योग्य चिकित्सक से सलाह ले लें। प्राणायम और योग एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। कुछ देर योग, प्राणायम और ध्यान करने से आपका मन स्थिर होगा और आप की सेहत भी अच्छी रहेगी।

अंकुरित अन्न, शेक का नाश्ता

गर्मी का मौसम आते ही आपको आपके आहार और विहार पर ध्यान देने की जरूरत है। सुबह कुछ देर एक्सरसाईज़ को देने के बाद आप आराम से बैठ सकती हैं। एक्सरसाईज, जाॅगिंग आदि के करीब 1 घंटे बाद या फिर तापमान सामान्य होने पर आप अंकुरित अन्ना जैसे मोठ, आदि का सेवन करें। अंकुरित अन्न या रेशेदार खाद्य पदार्थ में फाईबर प्रचुर मात्रा में होता है और यह बेहद उपयोगी है। दूसरी ओर पपीते का शेक, चीकू का शेक, अनार, या फिर मिल्क आप नाश्ते में ले सकती हैं। मगर ध्यान रहे अधिक स्पाईसी या तला हुआ सेवन करने से गर्मी से बचें।

चाय - काॅफी से परहेज

गर्मी के मौसम में खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप चाय और काॅफी का सेवन काफी सीमित कर दें। गर्मी में चाय और काॅफी के आवश्यकता से अधिक सेवन से आपको एसिडीटि की समस्या हो सकती है तो दूसरी ओर गर्म प्रकृति के इन तत्वों से आपके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।

पेय पदार्थों का करें सेवन

गर्मी के मौसम में आपके शरीर से अधिक वाष्पीकरण होने ओर बार बार पसीना निकलने से आपके शरीर में जल की कमी होते रहती है दूसरी ओर गर्मी के मौसम में पाचन शक्ति भी प्रभावित होती है लेकिन बार - बार कुछ सेवन करने का मन होता है। ऐसे में तरल पदार्थ, फलों का रस, और ऐसे अन्य तरल पदार्थ जो केमिकल युक्त न हो उनका सेवन अधिक से अधिक करने से शरीर में जल तत्व पर्याप्त बना रहता है दूसरी ओर पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीते रहने से आपके शरीर में आवश्यक तत्व संतुलित रहेंगे और आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहेगा। धूप में बाहर निकलने से पहले एक ग्लास पानी पीकर निकलें लेकिन पानी एकदम चिल्ड न हों इस बात का ध्यान रखें।

Related News