सुबह की सैर से तन रहे तंदरुस्त

सुबह की सैर पूरे दिन के लिए एक वरदान समान है, ये न केवल आपको फ़ीट रखती है बल्कि स्वास्थ संबंधी आपकी कई परेशानियों को हल करती है |सुबह मात्र आधे घंटे सैर करना भी जिम में घंटों पसीना बहाने से ज्यादा फायदेमंद है।सुबह सैर करने से इंसान की उम्र भी बढ़ती है। आसान भाषा में कहें तो बहुत सारी बिमारियों का आसान सा समाधान है सुबह की सैर |

सुबह की सैर के अन्य फायदें :- 

1 रोज सुबह आधा घंटा सैर करे तो हार्ट अटैक होने के चांस घट जाते हैं इसके आलावा दिल से सम्बंधित बहुत सारी समस्याएं तो स्वयं खत्म हो जाती है। 

2 सुबह दौड़ने से शरीर में कैलोरी की मात्रा कंट्रोल में रहती है और वजन तेजी से घटाया जा सकता है। और जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं तो उनके लिए भी सुबह की स्वच्छ हवा में दौड़ना बहुत फायदेमंद है।

3 अगर आप शुगर Diabetes के मरीज हैं तो आपको सलाह है कि सुबह जरूर दौड़िये। ऐसा करने से शरीर में शुगर कंट्रोल रहता है और कैलोरी की मात्रा घटती है। 

4 कई बार दिन में काम करते हुए आपको नींद आने लगती है या शरीर में आलस्य जैसा महसूस होता है। आप आधा घंटा रोज सुबह दौड़ेंगे तो आप खुद को क्रियात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे कभी थकान जैसा महसूस नहीं होगा।

Related News