जीरे के फायदे

हमारी भारतीय भोजन प्रणाली एवम पाक शास्त्र अपने आप में सम्पूर्ण है, यंहा आहार के साथ सेहत और स्वाद का पूरा ख्याल रखा गया है | भारतीय भोजन में आमतौर पर तड़के के लिए इस्तेमाल होने वाला जीरा व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाला एक सुगंधित मसाला है| पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियरें करे दूर करने के लिए ये एक कारगर औषधि है| जीरे की तासीर गर्म होती है| जीरा एक घरेलू औषधि है जिसे कई छोटी-छोटी बीमारियों में इस्तेमाल कर सकते हैं|

आइये जाने जीरे के फायदे -

1 जीरे में विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है जिससे यह त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर होता है। इसमें प्राकृतिक तेल होने के साथ साथ एंटी फंगल गुण होते हैं जिनसे त्वचा इंफेक्शन से बची रहती है।  

2 जीरा सेवन से शरीर मे वसा का अवशोषण कम होता है जिससे स्वाभाविक रूप से वजन कम करने में मदद मिलती है।

3 जीरे के उपयोग से रूसी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसे आप अपने तेल में थोड़ा गर्म करके इस गुनगुने तेल से सिर पर मसाज कीजिए और रूसी से छुटकारा पा लीजिए।  

4 जीरे में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जिससे यह खून की कमी यानी एनीमिया को दुरुस्त करता है और रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। यह शरीर में ऑक्सीजन का सभी हिस्सों में पहुंचना सुचारु करता है|

5  हार्ट के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है यह जीरा, जीरा कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।

Related News