नशे में नही चला बलात्कार का पता, कपड़े गायब देख दर्ज़ कराया मामला

गुड़गांव : शराब के नशे में मदहोश लड़की को यह भी नही पता चला की उसके साथ रैप हो रहा है। एक लड़की ने अपनी टीम लीडर पर बलात्कार का मामला दर्ज़ करवाया है। लेकिन उसने जज के समाने यह कहकर सभी को हैरान कर दिया की जब उसके साथ बलात्कार किया गया तो उसे पता नही चला, क्योकि वह शराब के नशे में थी। इस बात का अहसास उसे तब हुआ जब उसके शरीर से अंतर्वस्त्र गायब थे। गुडग़ांव की एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने अपने टीम लीडर पर बलात्कार करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। उसने कहा कि टीम लीडर की पदोन्नति पार्टी में उसने इतनी ज्यादा शराब पी ली कि उसे होश ही नहीं रहा। अगले दिन अंर्तवस्त्र गायब मिले तो उसे रेप की जानकारी हुई। आखिर अदालत ने उसके दोस्तों के बयान के आधार पर आरोपी को महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में चार वर्ष कैद की सजा सुना दी लेकिन रेप के आरोप से बरी कर दिया।

द्वारका अदालत स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश विरेंद्र भट्ट ने अपने फैसले में कहा कि लड़की ने खुद माना है कि आरोपी टीम लीडर संजीव कुमार निवासी लखनऊ कैंट ने महावीर एन्क्लेव, पालम कॉलोनी स्थित घर पर 10 मई 2014 को अपनी पदोन्नति की पार्टी दी थी। इसमें कुल सात लड़के लड़कियां शामिल हुए। सभी ने जमकर शराब पी ओर उसे होश नहीं रहा। सुबह उसकी दोस्त ने घर छोड़ा होश में आने पर उसे अपने अंर्तवस्त्र गायब मिले। दो दिन बाद कार्यालय में जाने पर उसने इस बात की जानकारी दोस्तों को दी तो उन्होंने बताया कि आरोपी संजीव ने कमरा बंद कर उससे गलत काम किया।

कोर्ट में गवाही देते समय पीड़िता ने बयान दिया की उसे नही मालूम की उसके साथ बलात्कार हुआ की नही क्योकि उस समय वह नशे में थी। लेकिन थोड़े समय के लिए जब होश आया तो आरोपी युवक उसके पास मौजूद था। अदालत ने बताया की उसके दोस्त ने कहा की टीम लीडर 2 बार पीड़िता के कमरे गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय तक शोर मचाने के बाद दरवाजा खोला। जज ने कहा की ऐसी स्थिति में यह साबित नही होता की बलात्कार हुआ की नही। कोर्ट ने दोस्त की गवाही के आधार पर आरोपी को 4 साल की सजा व पच्चीस हज़ार रुपए की सजा सुनाई है।

Related News