सभी जिलों में महिला थाने खोलेगी सरकार

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के गठन के बाद अब सरकार काफी सुव्यवस्थित तरीके से कार्य करने लगी है। इस दौरान सरकार द्वारा अपने गृह विभाग पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न जिलों में महिला थाने खोले जाने की बात सामने आई है। हरियाणा सरकार द्वारा उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने इसमें विशेष रूचि दिखाई हैं, इस दौरान यह बात सामने आई है कि सरकार ने  21 जिलों में 1-1 महिला पुलिस थाने खोले जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान यह बात सामने आई है कि महिला पुलिस थानो को केंद्रीय मंत्रियों, सांसदो, प्रदेश के मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों के साथ विधायकों द्वारा इसे तैयार किया जा सकता है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में महिला स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए सरकार विशेष भर्ती अभियान चलाने पर चर्चा कर रही है, यही नहीं 1000 महिला कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। हरियाणा पुलिस में करीब 55000 पद भरे गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति के लिए सरकार द्वारा आॅनलाईन आवेदन की प्रकिय्रा को लेकर भी चर्चा की जा रही है। आॅनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से प्रारंभ करने का मन बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 200 उप निरीक्षकों के पदों को मंजूरी के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 

Related News