हरियाणा सरकार ने नेपाल भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी

चंडीगढ़ : नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार चंडीगढ़ से हरियाणा सरकार और बाबा रामदेव ने मिलकर हरियाणा राहत सामग्री के 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा सरकार की ओर से पीड़ितो को राहत पहुचाने के लिए पांच करोड़ रुपए नेपाल सरकार को दिए गए है। इसके साथ ही चावल, सरसों तेल, एक किलो चीनी, नमक व  हल्दी पाउडर जैसे जरूरत के सान भी भेजे गए है। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हरियाणा सरकार नेपाल के लोगों के साथ खड़ी रही है और जितना भी संभव हो सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 20 या 21 जून  को राहत सामग्री की एक और खेप भेजी जाएगी। बाबा रामदेव ने कहा कि भारत के नेपाल के साथ धार्मिक अध्यात्मिक व सेवाधर्म के रिश्ते हैं और हरियाणा सरकार ने दु:ख की घड़ी में नेपाल के लोगों की सहायता उपलब्ध करवा कर सेवा धर्म निभाया है।

Related News