मिस फोटोजेनिक का खिताब जीत चुकीं हैं दीपानिता शर्मा, इस अभिनेता को कर चुकीं हैं डेट

प्रसिद्ध भारतीय मॉडल और टीवी, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपानिता शर्मा का आज जन्मदिन है। आज दीपानिता शर्मा अपना 42वां जन्मदिन मना रहीं हैं। दीपानिता शर्मा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है जो आपने देखी ही होंगी। दीपानिता शर्मा साल 1998 के मिस इंडिया प्रतियोगिता के शीर्ष 5 क्वालीफायर में शामिल हुईं थीं। उनका जन्म 2 नवंबर, 1979 को असम के दुलियाजान में हुआ था। आप सभी ने उन्हें जोड़ी ब्रेकर्स, दिल विल प्यार व्यार और लेडीज वर्सेस रिकी बहल जैसी फिल्मों में देखा होगा, जहां उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है।

इसी के साथ वह फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 1 और पिया के घर जाना है सहित कई टेलीविज़न शो में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकीं हैं। दीपानिता शर्मा ने दिलशेर सिंह अटवाल नामक एक व्यवसायी टाइकून के साथ शादी की है। लेकिन वह उनके पहले मिलिंद सोमन को डेट कर चुकीं हैं। दिपानिता शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। साल 1998 में, उन्होंने मिस इंडिया चैलेंजर में भाग लिया और उसके बाद मॉडलिंग करने लगीं। उन्हें मिस फोटोजेनिक का खिताब मिला है।

दिपानिता शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में की थी। उनकी पहली फिल्म मणिशंकर की निर्देशित फिल्म "16 दिसंबर" थी जिसमें मिलिंद सोमन, डैनी डेन्जोंगपा और गुलशन ग्रोवर थे। इस फिल्म के बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों और शोज में नजर आईं। फिलहाल दीपानिता शर्मा को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

कंगना ने की 'टीकू वेड्स शेरू' के फर्स्ट लुक की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें

गर्लफ्रेंड संग मालदीव में एन्जॉय कर रहे अरबाज खान

ति की बाहों को प्रियंका चोपड़ा ने बताया HAPPY PLACE

Related News