उपराष्ट्रपति ने जगजीवन राम की जयंती पर क्षद्धासुमन अर्पित की

नई दिल्ली: आज स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की 109वीं जयंती है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंसारी के साथ सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री विजय सांपला के साथ जगजीवन राम के समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

जगजीवन राम एक दलित राष्ट्रीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे। देश में उनकी जयंती को समता दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होने दलितों के उत्थान के लिए लड़ाई लड़ी। 35 सालों तक कैबिनेट मंत्री रहते हुए जगजीवन राम ने कई पदों का कार्यभार संभाला। अपने कार्यकाल में उन्होने कई बड़े सुधार भी किए।

जब वो खाद्द एवं कृषि मंत्री थे, तभी हरित क्रांति देश में फलाफूला। इसलिए इसका श्रेय भी उन्हें ही जाता है। जब वो रक्षा मंत्री बने, तो उनके नेतृत्व में भारत ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक युद्ध जीता। इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश का जन्म हुआ।

Related News