पहले टेस्ट में सेंचुरी की उम्मीद करना गलत - शशि थरूर

नईदिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। कांग्रेस की हार को लेकर चर्चाऐं हो रही हैं हालांकि गुजरात में कांग्रेस को 77 सीटों पर बढ़त मिलने को एक सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है मगर, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद अब मंथन किया जा रहा है कि आखिर कांग्रेस की हार के क्या कारण थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि, चुनाव बेहद अच्छे रहे। उन्होंने कहा कि आप पहले ही टेस्ट मैच में किसी से शतक की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। यह उम्मीद करना बेमानी है। गुजरात चुनाव में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा।

उन्होंने कहा कि कोई भी निर्वाचन व्यक्ति केंद्रीत नहीं होता है। देश में संसदीय प्रणाली है ऐसे में चुनाव को मोदी - राहुल के मुकाबले की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। उनका कहना था कि चुनाव में व्यक्ति प्रमुख नहीं होता है। मुद्दे और अन्य बातें महत्वपूर्ण होती हैं। कांग्रेस सांसद ने कांग्रेस के प्रदर्शन को उम्दा बताया और कहा कि, गुजरात में कांग्रेस को बढ़त मिली है। जबकि भाजपा ने अपनी कुछ सीटें खोई हैं ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 

गुजरात जीत के ये भी है असली 'शिल्पकार'

आनंदीबेन पटेल बोलीं मुश्किल वक्त में बीजेपी की जीत है बीजेपी

गुजरात के 25 मंदिरों में राहुल गांधी ने टेका माथा

 

 

 

 

 

Related News