इसलिए अहम है भाजपा के लिए गुजरात में चुनाव

सूरत। भारतीय जनता पार्टी गुजरात विधानसभा के लिए, जमकर प्रचार - प्रसार के कार्यों में लगी है। हालात ये हैं कि, कई स्टार प्रचारक पार्टी के लिए सभाऐं कर रहे हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा तय किए गए, प्रचार क्षेत्रों में भाजपा का प्रचार - प्रसार कर रहे हैं वहीं केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाली। वे सूरत पहुंचे, और भाजपा के प्रत्याशी को मत देने की अपील की।

इसी बीच उन्होंने कहा कि, भाजपा के लिए, गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए किया जाने वाला प्रचार बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि,यहां 80 के दशक की राजनीति में बड़े पैमाने पर,सामाजिक ध्रुवीकरण किया गया था। भाजपा सरकार के दौरान, इससे काफी हद तक छुटकारा पा लिया गया है।

भाजपा यहां पर जमकर प्रचार करने में लगी है लेकिन, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस की संभावनाओं को बराबर बनाए रखे हुए हैं। वे यहां पर प्रचार की कमान संभालते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमला कर रहे हैं। इसी के साथ, वे भाजपा के गुजरात माॅडल की निंदा कर रहे है। प्रचार के दौरान उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

भाजपा की आंधी को गांधी ने रोका

शिक्षा का कारोबार कर रही मोदी सरकार!

पर्ची के जरिये बनी पार्षद

 

Related News