गुजरात के भाजपा नेता ने शिक्षिका को किया सरेआम किस,वीडियो हुआ लीक..

अहमदाबाद : अभी तक भ्रष्टाचारमुक्त, विकासवादी शासनव्यवस्था का दमभरने वाली भारतीय जनता पार्टी इन दिनों गुजरात में मुश्किलों में पड़ती नज़र आ रही है। नरेंद्र मोदी के गुजरात से जाते ही यहां राजनीतिक व्यवस्था कुछ कमजोर पड़ गई है। हाल ही में गुजरात के एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा कंप्युटर शिक्षिका को किस करने का मामला सामने आया है। हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता अजय राजपूत द्वारा नवनिर्माण सेवा ट्रस्ट संचालित किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार हाहल ही में नवनिर्माण सेवा ट्रस्ट संचालित करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला वीडियो वायरल हुआ। आरोपी स्वयं को महुवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मोहन डोडिया का पीए कह रहा है। बीते समय अजय अपनी समाजसेवी संस्था को संचालित करने वाले आदिवासी बच्चों को कंप्युटर एजुकेशन दी गई है। तो दूसरी ओर आदिवासी लड़की यहां शिक्षिका के तौर पर काम करती है।

अजय ने इस शिक्षिका के साथ सरेआम किस और छेड़छाड़ कर घटना को अंजाम दिया है। सोश्यल मीडिया में इस तरह का वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। यही नहीं विपक्षियों द्वारा इस वीडियो को राजनीतिकतौर पर भुनाया जा रहा है। यही नहीं मामले में अजय राजपूत को तत्काल पकड़ लिया गया है। सोश्यल मीडिया विशेषज्ञ द्वारा वीडियो को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related News