JCB पर बैठकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन की भी उसी पर हुई विदाई

रांची: झारखंड के रांची से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहां दूल्हा अपनी दुल्हन को JCB पर बैठाकर अपने घर ले जा रहा है। JCB को पुष्पों से सजा कर बैंड बाजे के साथ दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा था। विदाई के वक़्त JCB के बकेट में दूल्हा तथा दुल्हन को बैठाकर पूरे शहर में घुमाया गया। अब इस शादी की हर ओर चर्चा हो रही है। 

रांची से सटे टाटीसिलवे में फूलों का काम करने वाले कृष्णा मालाकार की शादी चतरा गांव की आरती के साथ हुई। बता दें कि हर किसी का सपना होता है कि उसकी शादी यादगार बन जाए। पूरे प्रदेश में इससे पहले किसी ने भी JCB में बारात नहीं निकाली। पहली बार बारात के साथ दुल्हन की विदाई भी कार, जीप या बग्धी पर नहीं, बल्कि JCB में हुई। खबर के अनुसार, 13 जून की रात को कृष्णा की बारात JCB पर उनके गांव से 10 किलोमीटर दूर दुल्हन के घर पहुंची। फूलों से सजी JCB को देखकर सभी लोग दंग थे। JCB में खुदाई के लिए लगे बकेट में मोटे-मोटे गद्दे भी बिछाए गए थे। शादी के पश्चात् उसी JCB में कृष्णा अपनी दुल्हन आरती को विदा कराके पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग कई प्रकार के कमेंट्स कर रहे हैं। 

वही ये कोई पहला अवसर नहीं है, जब किसी अपनी शादी मे JCB का उपयोग किया हो। इसी प्रकार का एक वीडियो गुजरात से भी वायरल हुआ था। नवसारी के रहने वाले केयूर पटेल अपनी शादी में JCB पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे थे। जब दूल्हा मैरिज हॉल आया, तो दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए। आस-पास के लोग भी अपने घरों से निकलकर इस दृश्य को देखने लगे।

KCR का बड़ा बयान, बोले- 'धर्मगुरुओं को मठ में रहना चाहिए, राजनीति में घुसपैठ क्यों कर रहे हैं'

मालवा मिल और कल्याण मिल जमीन की लीज निरस्त, करोड़ो की जमीन वापस

दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दे दी बड़ी खुशखबरी

Related News