गर्लफ्रेंड को मंडप में देख दुल्हा हुआ बेहोश

उन्नाव : उन्नाव के शुक्लागंज में एक शादी समारोह में अचानक दुल्हा बेहोश हो गया। उसे तुरंत होश में लाकर सभी पक्ष थाने गए। गंगाघाट थाने के एसओ भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि युवक की गर्लफ्रेंड लखनऊ के आलमबाग इलाके की रहने वाली थी। किसी पक्ष ने बिना कोई रिपोर्ट लिखाए ही चलते बने। उन्होने कहा कि वो आलमबाग इलाके में ही रिपोर्ट लिखवाएंगे।

पुलिस के अनुसार, लखनऊ के लड़के की शादी शुक्लागंज में तय हुई। सोमवार की रात को एक गेस्ट हाउस में दुल्हा-दुल्हन फेरे ले रहे थे, तभी एक लड़की अपने भाई के साथ वहां आ धमकी। लड़के के जीजाजी कहते ही लड़का पीछे मुड़ा और गर्लफ्रेंड को देखकर बेहोश हो गया। पानी छिड़ककर उसे होश में लाया गया।

लड़के की गर्लफ्रेंड ने बताया कि वो उसके साथ लिव इन में रहता था और उसके साथ सगाई भी कर चुका है। दुल्हन का परिवार इस, बात को मानने को तैयार नहीं था। दुल्हन के परिवार वालों का कहना है कि उनके पास अब पीछे हटने के सारे ऑप्शन खत्म हो गए है।

Related News