अजब-गजब : हेलिकाॅप्टर से आया दुल्हा, अनोखे अंदाज़ में हुई शादी

मेरठ : मेरठ के कस्बा नकुड़ के चैधरियान निवासी राव नौशाद का निकाह मिर्धारान निवासी तब्बसुम से हुआ। विशेष बात यह रही कि नौशाद दुल्हन को लेने के लिए हेलिकाॅप्टर से पहुंचे। दुल्हन की विदाई चांदी की डोली में हुई। शादी का इतना भव्य आयोजन देखकर ग्रामीण भी खुश हो गए।

दुल्हा घर से हाथी पर बैठकर निकला तो हेलीपेड से हेलिकाॅप्टर में वे सवार हुए। चांदी की डोली में बैठी दुल्हन की विदाई हुई। दरअसल हेलिपेड पर दुल्हन को बैठाने हेतु विशेष व्यवस्था की गई थी। दोनों ही चाहते थे कि उनका निकाह अलग तरह से हो।

नकुड़ के राधा विहार क्षेत्र में निर्मित किए गए हेलीपैड से दुल्हन को ले जाने की व्यवस्था की गई। दूल्हे के भाई राव शमशाद नकुड़ पालिका परिषद में कहा गया कि वे वार्ड सभासद हैं। 

Related News