दिल्ली में चलेगी सरकारी स्कूलों में डबल शिफ्ट

नई दिल्ली: ऑफिसों के साथ-साथ अब स्कूलें भी डबल शिफ्ट मे चलाई जाएंगी। दिल्ली सरकार ने शिक्षा नियमों में बदलाव करते हुए दिल्ली के 5 स्कूलों में डबल शिफ्ट चलाने का ऐलान किया है। यह आदेश शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के हवाले से दी गई है, कहा जा रहा है कि इस व्यवस्था का कारण सरकारी स्कूलों में बढ़ती बच्चों की संख्या है। इन 5 स्कूलों में एक क्लास रुम में 50 से अधिक बच्चे पढ़ रहे है। यह डबल शिफ्ट व्यवस्था आंबेडकर नगर, सुंदर नगरी, पीरागढ़ी गांव, अमलवास ज्वालापुरी और बिंदापुर में चलाई जाएगी।

इन इलाकों की आबादी ज्यादा है और इसी कारण यहाँ पढ़ने वाले बच्चों की संख्या भी ज्यादा है। इस निर्देश के लिए सिसोदिया ने शिक्षा मंत्रालय को पहले ही नोटिस दे दिया है। उन्ही के आदेश पर अधिक संख्या वाले स्कूलों की पहचान की गई और फिर समाधान हेतु दो शिफ्ट में पढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया।  

इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने निजी स्कुलों में फीस की मनमानी को बंद करने के लिए नए नियम लागू किए थे। इसके लिए सरकार स्कूलों की ऑडिटिंग कराएगी। दोषी पाए जाने पर स्कूलों को फीस का 10 गुना रकम चुकानी होगी।

Related News