राज्यपाल नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी दीपावली की बधाई

दीप पर्व दीपावली पर शुभकामनाएं देने के दौर जारी है. इसी कड़ी में राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत शीर्ष नेताओं ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि दीपों का यह पर्व अंधेरे पर उजाले, अज्ञान पर ज्ञान तथा गरीबी पर समृद्धि की विजय का प्रतीक है.

उधर, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इस पर्व को परस्पर प्रेम, सदभावना और खुशी के वातावरण में मनाने की अपील की. सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास पर उन्हें दीपावली की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों, विधायकों के साथ डॉक्टरों की एक टीम ने आवास पर पहुंच कर बधाई दी. सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रदेश सरकार के मंत्री मो. आजम खां समेत प्रदेश के मंत्रियों ने दीपावली पर लोगों को बधाई दी है.

यूपी में अखिलेश की प्रशासनिक सर्जरी

Related News