आॅड-ईवन स्कीम पर सरकार ने बहाए 20 करोड़ रूपए

नई दिल्ली : नववर्ष से प्रारंभ हुए आॅड-ईवन फाॅर्मूले को लेकर 15 दिनों तक आॅड-ईवन प्रयोग को सफल बनाने हेतु 20 करोड़ रूपए से भी अधिक का खर्च किया गया है। सबसे ज़्यादा खर्च पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ाने हेतु हुआ। लोगों ने अपने व्हीकल नहीं चलाए तो उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट की आवश्यकता पड़ी ऐसे में बसों को अधिगृहित करने के लिए किराए की बसों पर सबसे ज़्यादा खर्च करना पड़ा। इस मद के लिए 14 करोड़ रूपए जुटाए गए वहीं 3.5 करोड़ रूपए नागरिक सुरक्षा हेतु और स्वयंसेवियों के लिए खर्च किए गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 4 करोड़ रूपए इस योजना का विज्ञापन करने पर खर्च हुए। जबकि 3 करोड़ रूपए इसके प्रमोशन और 1 करोड़ रूपए थैक्सगिंविंग विज्ञापन पर वहन किए गए। दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट काॅर्पोरेशन द्वारा 1200 अतिरिक्त बसों के किराए पर लिया गया था। इन बसों को 42 रूपए प्रति किलोमीटर के अनुसार प्रबंधित किया गया।

एक दिन में करीब 225 किलोमीटर के अनुसार बसों का भुगतान करना पड़ता था। हालांकि रविवार को बसों के इस सफर में कुछ कमी होती थी क्योंकि रविवार को योजना लागू नहीं होती थी। हालांकि दिल्ली नगर निगम ने 1200 बसों के माध्यम से प्रति दिन 23 लाख रूपए की कमाई की। यह कमाई 3.5 करोड़ रूपए तक की थी। दूसरी ओर सरकार को करीब 2 करोड़ रूपए का राजस्व चालान के माध्यम से मिला। कुछ लोग नियम विरूद्ध चले जिनका चालान काटकर उनको तय नियम से चलने की सलाह दी गई। 

Related News