सरकार ने लाॅंच किया 2016 का कैलेंडर

नईदिल्ली। वित्तमंत्री अरूण जेटली और केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सरकार की ओर से वर्ष 2016 का कैलेंडर लाॅंच किया। इस कैलेंडर में सरकार द्वारा विकास की यात्रा को प्रस्तुत किया है। इसे विकास की नई उड़ान थीम पर तैयार किया गया है। केंद्रीय वित्तमंत्री के ही साथ केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद रहे।

कैलेंडर के माध्यम से मोदी सरकार की विकास की नीतियों की झलक को पेश की गई। वित्तमंत्री ने इस मसले पर कहा कि यह केवल कैलेंडर नहीं है बल्कि मोदी सरकार की प्राथमिकताओं और सरकारी एजेंडा का खाका है।

कैलेंडर के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। सरकार द्वारा कैलेंडर में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर भी शामिल की गई है। इस मसले पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने अधिकारियों को कहा है कि इस बारे में समाचार पत्र या फिर टेलिविजन से चर्चा आम जन तक नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में अधिकारियों को स्वयं अपना लक्ष्य हासिल करने की बात कही गई है। 

Related News