नई दिल्ली : कांग्रेस ने मोदी सरकार को लेकर एक बड़ा हमला किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश की सुरक्षा से समझौता करने में लगी है। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा 44 हजार कार्बाईनों की खरीदी की प्रक्रिया में कथिततौर पर आपत्ति का हवाला दिया। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न आपत्तियों व आंशिक विनिर्माण की बीईएल की पेशकश की अनदेखी करने हेतु सरकार पर हमला बोल दिया। आनंद शर्मा ने इस मामले में कहा कि यह एक गंभीर बात है, क्योंकि मंत्री ने 2015 के एक पत्र में आपत्ति उठाते हुए दावा किया था कि एकल विक्रेता होने से मूल्य बढ़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार राव इंद्रजीत सिंह का मंत्रालय बैठक में बंदूक सौदे को लेकर विवाद हो गया। बताया गया है कि उन्होंने सौदे के गलत चयन हेतु सेना और रक्षा मंत्रालय की खरीद शाखा पर आरोप लगाया। इस मामले में यह बात सामने आई कि एकल विक्रकता प्रणाली पर कई तरह के सवाल किए गए कांग्रेस नेता शर्मा ने इस मामले में आरोप दायर किया और कहा कि पीएम मोदी की सरकार के कामकाज की शैली पारदर्शी नहीं है। यह विशेषतौर पर रक्षा सौदों को लेकर है।