भारतीयों ने इस साल गूगल पर सबसे ज्‍यादा क्‍या खोजा?, जारी हुई लिस्ट

Google हर साल एक सूची निकलता है, जिसमें जानकारी दी जाती है कि गूगल पर साल भर में सबसे ज्यादा क्या-क्या सर्च किया गया। अब इसी क्रम में गूगल ने बीते बुधवार को अपनी 'ईयर इन सर्च 2021' सूची जारी की। आप सभी को बता दें कि गूगल ने इस संबंध में वैश्विक सूची के साथ-साथ राष्ट्र-आधारित सूचियां भी जारी की हैं, जो क्षेत्रीय स्तर पर क्या-क्या सबसे ज्यादा सर्च किया गया, उस बारे में जानकारी देती हैं। आपको बता दें कि साल 2021 में भारत में टॉप तीन सर्च रुझान- इंडियन प्रीमियर लीग, CoWIN और ICC T20 विश्व कप रहे हैं। यह सभी इस पूरे साल प्रमुख चर्चा में भी रहे हैं। इसके अलावा अगर फिल्मों की बात करें तो जय भीम, शेरशाह और राधे उन फिल्मों में शामिल हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया है। इसी के साथ अगर हम खबरों की बात करें तो भारतीयों ने टोक्यो ओलंपिक, अफगानिस्तान समाचार और ब्लैक फंगस से जुड़ी अपडेट में सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई। इसके अलावा नीरज चोपड़ा, आर्यन खान और शहनाज गिल जैसी हस्तियों ने भी चर्चाएं हासिल की। आइए देखते हैं लिस्ट।

भारत में ओवरऑल टॉप ट्रेंड 1. इंडियन प्रीमियर लीग 2. कोविन 3. आईसीसी टी20 विश्व कप 4. यूरो कप 5. टोक्यो ओलंपिक

फिल्मों के टॉप ट्रेंड 1. जय भीम 2. शेरशाह 3. राधे 4. बेल बॉटम 5. एटरनल्स

खबरों में टॉप ट्रेंड 1. टोक्यो ओलंपिक 2. ब्लैक फंगस 3. अफगानिस्तान समाचार 4. पश्चिम बंगाल चुनाव 5. ट्रॉपिकल साइक्लोन ताउते

मोस्ट सर्च्ड पर्सनैलिटी 1. नीरज चोपड़ा 2. आर्यन खान 3. शहनाज गिल 4. राज कुंद्रा 5. एलोन मस्क

मोस्ट सर्च्ड रेसिपी 1. एनोकी मशरूम 2. मोदकी 3. मेथी मटर मलाई 4. पालकी 5. चिकन सूप

'ओमीक्रॉन' के खतरे के बीच देश से 24 घंटे में रिकवरी से ज्यादा संक्रमित मामले आए सामने

नेहा ने दिखाई विक्की-कैटरीना की शादी के वेडिंग वेन्यू की झलक!

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने चीन के शिनजियांग क्षेत्र से आयात पर रोक लगाने वाला विधेयक पारित किया

Related News