गूगल ने किया पीरियॉडिक टेबल के जनक का सम्मान

न्यूयार्क : दुनिया में पीरियॉडिक टेबल का आविष्कार करने वाले टेबल के जनक, रूस के महान केमिस्ट दिमित्री इवानोविक मेंडलीव का जन्मदिन गूगल ने अपने अंदाज में मनाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गूगल ने पीरियॉडिक टेबल के जनक, रूस के महान केमिस्ट दिमित्री इवानोविक मेंडलीव के 182वें जन्मदिन पर उनका पीरियॉडिक टेबल के साथ सचित्र दर्शाते हुए एक डूडल बनाकर उन्हें अपनी और से श्रद्धांजलि अर्पित की.

रूस के इस महान केमिस्ट दिमित्री इवानोविक मेंडलीव ने ही अपने एक महत्वपूर्ण खोज के तहत पीरियॉडिक लॉ की रचना को सबके सामने लाया था.

आपको बता दे कि दिमित्री इवानोविक मेंडलीव के इस लॉ के जरिए 63 एलिमेंट्स का संगठन बना जिसे हम पीरियॉडिक टेबल के नाम से जानते हैं. दिमित्री ने अपने जमाने में नही खोजे जा सकने वाले एलिमेंट्स का भी एक शानदार तरीके से अनुमान लगा कर उसके लिए भी जगह छोड़ी.  

 

Related News