गूगल ने डूडल पर उकेरा प्रकृति का चित्रण

नई दिल्ली: पृथ्वी दिवस पर आज सर्च इंजन गूगल ने प्रमुख पांच बयोम का चित्रण करते हुए आकर्षक डूडल पेश किया. वेब साईट पर खास मौकों पर अलग अंदाज में डूडल पेश करके मनाने के लिए जाना जाता है.

गौरतलब है कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के मकसद से 1970 से प्रति वर्ष 22 अप्रैल को ‘पृथ्वी दिवस’ के रुप में मनाया जाता है.इस साल इसका महत्व इसलिए और अधिक बढ़ गया है क्योंकि दुनिया के 120 से अधिक नेता आज पेरिस जलवायु समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर करेंगे.इस पर गत वर्ष दिसम्बर में 190 से अधिक देशों ने सहमति जताई थी.

डूडल कलाकार सोफी डियाओ ने आकर्षक ढंग से टुन्ड्रा, जंगल,घास के मैदान,रेगिस्तान और प्रवाल भित्तियों को पञ्च अलग –अलग डूडल में उकेरा गया है.इसके अलावा सभी डूडल में बायोम के जीवों को भी शमिल किया है.जिसमें जंगल में लोमड़ी,रेगितान में कछुए,प्रवाल भित्ति के साथ आक्टोपस,घास के मैदान में हाथी और टुन्ड्रा में ध्रुव पर पे जाने वाले भालू का चित्रण किया गया है.

 

Related News