सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: किसी को बहन तो किसी को प्रेमी ने किया नीलाम

होशंगाबाद(भोपाल): जब पुलिस ने सेक्स रेकेट का भंडाफोड़ किया तो गिरोह में गिरफ्तार लड़कियों की दास्तान बेहद मज़बूरी से भरी हुई थी। इन लड़कियों में से किसी को प्रेमी ने धोका दिया तो किसी को अपनी बहन ने देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। इनमें से एक लड़की ने जिसके ऊपर विशवास करके घर छोड़ा था, उसी प्रेमी ने धोखा दे दिया। उसके अनुसार प्रेमी ने उसे धोखा दिया और बेच दिया। यहां एक महिला ने उसे खरीद लिया। उसने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसे देह व्यापार में उतार दिया।

लड़की ने जानकारी में बताया की, वह 3 साल से ये काम कर रही है। उसे डर था कि प्रेमी द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद परिवार उसे स्वीकार नहीं करेगा। टीआई के अनुसार, लड़की जिस प्रेमी के बारे में बता रही है वह उसका नाम नहीं बता रही है।बुधवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के एक इलाके से पुलिस ने 4 युवक, 3 युवतियों और एक महिला को गिरफ्तार किया था। लड़कियां छिंदवाड़ा और मुंबई निवासी है। होशंगाबाद की रहने वाली लक्ष्मीबाई मीणा उनसे देह व्यापार करवाती थी।

गुरुवार को आरोपियों को सीजेएम डी.के. दांगी के सामने पेश किया। उन्होंने सभी को जेआर (ज्यूडिशियल रिमांड) पर जेल भेज दिया है। आरोपियों की तरफ से जमानत पत्र दायर किया गया। इस पर सीजेएम ने सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी। चर्चित केस के आरोपियों को देखने के लिए सीजेएम कोर्ट के बाहर लोगो की भीड़ जमा हो गई।

Related News