वर्जिनिटी बचाने के लिए दौड़ पर लगा दिया प्रतिबंध

मेलबोर्न : आॅस्ट्रेलिया में इस्लामिक मान्यताऐं किस कदर लोगों पर हावी हो रही है। यह बात इसी से पता चलती है कि आॅस्ट्रेलिया के एक इस्लामिक काॅलेज में छात्राओं की वर्जिनीटी को बचाने के लिए छात्राओं के दौड़ने पर ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विक्टोयिा स्टेट एजुकेशन मिनिस्टर जेम्स मर्लिनो ने जानकारी देते हुए कहा कि मेलबोर्न के अल-तकवा काॅलेज में पूर्व शिक्षक ने इस बात का दावा किया कि यह एक तरह की चिंता पैदा करने वाली बात है, उन्होंने स्कूल रेगूुलेटर विक्टोरियन रजिस्ट्रेशन एंड क्वालिफिकेशन अथाॅरिटी से इस संबंध में जांच की मांग करने को कहा है। 
मामले में पूर्व शिक्षक ने मंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने प्रिंसिपल उमर हल्लाक ने बताया कि लड़कियां यदि ज्यादा दौड़ती हैं तो उनकी वर्जिनिटी समाप्त हो सकती है। दूसरी ओर स्कूल प्रिंेसिपल और अन्य अथाॅरिटीज़ का कहना है कि इस बात के वैज्ञानिक प्रमाण भी मिले हैं। जो इस बात का संकेत देते हैं कि लड़कियों की वर्जिनिटी इस तरह की गतिविधियों को प्रभावित करती है, पत्र में लिखा गया कि लड़कियां दौड़ प्रतिस्पर्धाओं में क्यों भागीदारी नहीं कर सकती हैं। इसमें यह बात कही गई है कि प्रिंसिपल इस तरह का निर्णय प्रतियोगिताओं में भागीदारी नहीं कर सकते। प्रिंसिपल का निर्णय प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने जा रही लड़कियों के लिए आक्रामक रहा।

Related News